क्या हो अगर आपकी और आपकी प्रेमिका की कार को लेकर पसंद अलग अलग हो। इंडियाना में अलग अलग कार को लेकर पसंद जाहिर करने पर एक शख्स ने अपनी मंगेतर का गला ही दबा दिया। मामला बस इतना था कि मंगेतर ने इंडीकार की बजाय किसी दूसरी कार की तारीफ कर दी थी।
इंडियाना के आदमी ने एक बहस के दौरान गुस्से में आकर अपनी मंगेतर का गला दबा दिया। दोनो ने शराब पी कर रखी थी और एक मामुली सी बहस के चलते उसने महिला का गला दबा दिया। मुद्दा यह था कि महिला ने नसकार की बजाय इंडीकार का तारीफ कर दी थी।
57 वर्षीय आरोपी डेविड ली विलसन फ्रैंकलिन का रहने वाला है और उसने अपने बचाव में कहा कि वो अपनी मंगेतर और नसकार के बारे में बकवास करने वाले दूसरे आदमी पर सिर्फ चिल्लाया था। जॉनसन काउंटी के जिलाधीश ने बताया कि अज्ञात महिला ने कहा कि जब उसने टर्बो इंजन और खुले पहिए वाली गाड़ियों की रेस की तारीफ की तो विलसन ने उस पर हमला कर दिया।