फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोंगटे खडे़ कर देगी इस आशिक की करतूत!

Mon, 16 Jun 2014 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इश्क में पागल सिरफिरे आशिकों की कहानी तो आपने बहुत पढ़ी होगी, लेकिन यह कहानी एक ऐसे सिरफिरे आशिक की है जिसकी करतूत जानकर आपके रौंगटे खडे़ हो जाएंगे।
विज्ञापन


इस सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को चाहने वाले एक अन्य युवक का दिल निकालकर खा लिया ताकि उसकी प्रेमिका उस युवक को अपना दिल न दे सके।

यह सनसनीखेज मामला दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन के गुगलेतु शहर का है।

मेट्रो खबर के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के साथ रहने वाले एक अन्य व्यक्ति को छुरा मारकर उसका दिल निकाल लिया और उसे कांटे-छुरी की मदद से खा गया।

पुराने आशिक उसका दिल निकाल कर खा रहा था

लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने एक प्रेमी के साथ उसके घर पर थी।

उसी समय उसका पुराना प्रेमी आया और उसने खाने और शराब पीने के लिए अपनी माशूका से पैसे मांगे।

उस लड़की ने उसे पैसे दिए ताकि वह खाना खा ले और शराब पी ले? पैसे देकर लड़की वहां से चली गई।

थोड़ी देर बाद जब वह लौटी तो उसने वहां भयानक दृश्य देखा। उसने देखा कि उसके पुराने प्रेमी ने उसके वर्तमान प्रेमी को मार दिया है और उसके दिल को निकाल कर खा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस भी उस भयानक दृश्य को देखकर डर गई

घबराई लड़की ने तुरंत पुलिस को बुलाया। इससे पहले लड़की के पड़ोसियों ने खिड़की से उसे आवाज देकर समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था।

पुलिस वाले जब वहां पहुंचे तो वह भी उस भयानक दृश्य देखकर डर गए। उन्हें और भी पुलिस बुलानी पड़ी।

मौके पर गए एक पुलिस वाले ने कहा कि आप उस कमरे में कैसे जा सकते हैं जहां एक आदमी किसी आदमी का दिल निकालकर खा रहा हो?

पुलिस ने अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर लिया फिलहाल, मुल्ज़िम के खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें