शारीरिक रूप से अक्षम युवक ने शादी के 12 दिन बाद ही अपनी पत्नी को दो भाइयों को सौंप दिया। दोनों ने उसके साथ रेप किया।
मुजफ्फरनगर के एक गांव में शादी के 12 दिन बाद ही पति के सामने ही दो देवरों ने नवविवाहिता से गैंगरेप किया। विवाहिता ने कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिखेड़ा थाना पुलिस को त्वरित और कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र की युवती का निकाह 27 अक्तूबर को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद युवती को पति के शारीरिक रूप से अक्षम होने की जानकारी मिली। युवती ने मायके पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।
शौहर पक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए युवक का उपचार चलने और जल्द ही उसके पूरी तरह स्वस्थ हो जाने की बात कही। इस पर मायके वालों ने चार दिन बाद युवती को फिर से ससुराल भेज दिया।