भदोही में कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने 13 मार्च को किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। चौकी पर सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक और तहसील दिवस में मंगलवार को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में किशोरी ने बताया कि 13 मार्च को शाम सात बजे वह शौच के लिए जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और मुंह दबाकर उसे बाइक पर बिठा लिया।
वहां से उसे हड़िया ले गए। वहां एक कमरे में दोनों ने उसके साथ मुंह काला किया। उसके बाद उसे बाराबंकी ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद 16 मार्च को दोनों युवक इलाहाबाद के कर्नलगंज थाने के समीप छोड़कर चले गए।