यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां के नाम पर फर्जी फेसबुक पोस्ट करने के आरोपी बरेली के युवक को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नगर विकास मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने गंज थाने में तहरीर देकर कहा था कि फेसबुक पर बरेली निवासी विक्की खान के नाम से एक एकाउंट है।
इस एकाउंट पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के नाम से फर्जी पोस्ट किया गया है। पोस्ट में आजम का फोटो भी डाला गया है। शानू ने फर्जी पोस्ट बनाकर विभिन्न संप्रदायों के बीच धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया था।