फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय सिन्हा गरम: बोले- नीतीश के इशारे पर सुधाकर को नोटिस, चंद्रशेखर यादव को क्यों नहीं

Wed, 18 Jan 2023 05:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

विपक्ष के प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा ने सुधाकर सिंह को नोटिस करने पर सरकार को घेरा। कहा- सिंह तो एक मोहरा है,असली चेहरा तो चंद्रशेखर यादव है।वहीँ एस. के. सिंघल को केंद्रीय चयन के अध्यक्ष बनाये जाने पर कहा कि इस विभाग की गड़बड़ियों को छुपाने के लिए उनकी नियुक्ति की गई है। 
विज्ञापन
विजय सिन्हा गरम: बोले- नीतीश के इशारे पर सुधाकर को नोटिस, चंद्रशेखर यादव को क्यों नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और विपक्ष के प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा ने सुधाकर सिंह को नोटिस करने पर बिहार सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह तो एक मोहरा है, असली चेहरा तो शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव है। दरअसल नीतीश कुमार ने बक्सर में समाधान यात्रा के दौरान सुधाकर सिंह के संबंध में कहा कि राजद के द्वारा सुधाकर सिंह को नोटिस करना सही है। इसी बात पर भाजपा ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि राजद और नीतीश की सरकार सुधाकर सिंह पर तो कार्रवाई कर रही है लेकिन राजद के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर यादव पर सरकार कार्रवाई करने से क्यों परहेज कर रही है? 

विज्ञापन


सिंघल को केंद्रीय चयन का अध्यक्ष बनाये जाने का किया विरोध 
विजय कुमार सिन्हा ने पूर्व डीजीपी एस. के. सिंघल को केंद्रीय चयन के अध्यक्ष बनाये जाने पर का भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय चयन आयोग में किए गए गड़बड़ियों को छुपाने के लिए इस तरह से नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने एसपी आदित्य कुमार मामले का हवाला देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि फर्जी जज बनकर कॉल करवाने वाले तत्कालीन एसपी आदित्य कुमार पर बहुत कम समय में कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया की गई लेकिन डीजीपी रहते पैरवी लेने वाले आला अधिकारी एस. के. सिंघल को सरकार ने उनके सेवानिवृत होने के एक महीने के अन्दर ही एक बड़े पद पर बैठा दिया। इससे स्पष्ट होता है कि केंद्रीय चयन आयोग में जो कुछ गड़बड़ियां हुई हैं, उसकी लीपापोती करने के लिए नीतीश कुमार ने ऐसा किया है। ऐसा नहीं है कि लोग कुछ समझ नहीं रहे हैं, जनता सबकुछ समझ रही है। 

महागठबंधन को कहा महाठगबंधन
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में दो महाठग की सरकार चल रही है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब यह समझना होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने दबाव देकर सुधाकर सिंह पर नोटिस करवाया है, तो फिर चंद्रशेखर पर वे क्यों चुप हैं।  
विज्ञापन

आरजेडी  कोटे से बने मंत्री सुरेंद्र यादव के उस बयान पर जिसमे उन्होंने यह कहा कि बीजेपी सेना पर हमला करवाती है, पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जो मंत्री सेना का सम्मान करते हैं, कानून व्यवस्था का कद्र करते हैं, कानून व्यवस्था के सम्मान में वह अपने आप को समर्पित रखते हैं उनके व्यक्तित्व पर कोई स्टेटमेंट देने की जरूरत ही क्या है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें