मुजफ्फरनगर में बकाया भुगतान और गन्ने का भाव घोषित किए जाने की मांग को लेकर बुढ़ाना की भैसाना चीनी मिल पर भाकियू ने धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि मिल ने पिछले साल का भुगतान भी अभी तक नहीं किया है।
विज्ञापन
वहीं भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी किसानों के बीच पहुंचे। टिकैत ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल नजर आ रही है। गन्ने का भाव अभी तक घोषित नहीं किया, किसानों को पिछले साल का भुगतान भी नहीं मिला है। सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। किसानों को उनका हक दिया जाना चाहिए।