फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए एक और मौका, विद्यार्थी 19 से 25 नवंबर तक करा सकते हैं काउंसिलिंग

Tue, 16 Nov 2021 11:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दाखिले के लिए अब तक 10 चरणों में काउंसिलिंग हो चुकी है। फिर भी करीब एक लाख एक हजार सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए परिषद 11वें चरण की काउंसिलिंग कराने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉलीटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया जा रहा है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए 19 से 25 नवंबर तक काउंसिलिंग कराएगा। संबंधित जानकारी परिषद की वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि दाखिले के लिए अब तक 10 चरणों में काउंसिलिंग हो चुकी है। फिर भी करीब एक लाख एक हजार सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए परिषद 11वें चरण की काउंसिलिंग कराने जा रहा है। परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि काउंसिलिंग में वे विद्यार्थी भी भाग ले सकते हैं, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन नहीं किया गया था अथवा आवेदन करने के बाद प्रवेश परीक्षा नहीं दी थी। वहीं अब तक जिन्होंने दाखिला नहीं लिया है, वे भी काउंसिलिंग करा सकते हैं। 

ज्यादा विकल्प भरने का मौका
प्रभारी सचिव ने बताया कि 11वें चरण में एक विद्यार्थी 10 कॉलेजों का विकल्प भर सकता है। सीट आवंटन होने पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 10वें चरण में सिर्फ एक कॉलेज का विकल्प भरने का अवसर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें