फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tourist Shimla: पहाड़ों पर बर्फबारी से रफ्तार पकड़ेगा अब पर्यटन कारोबार

Tue, 08 Nov 2022 12:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मौसम विभाग ने 9 और 10 नवंबर को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के सैलानियों ने होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिमला में सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद हिल्सक्वीन शिमला सहित आसपास के अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबारियों को सैलानियों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।   शिमला सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर होटलों और होम स्टे के कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने 9 और 10 नवंबर को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। इस साल सूबे में विंटर टूरिस्ट सीजन जल्दी शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


नवंबर माह की शुरुआत में ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए सैलानी भी आतुर हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के सैलानियों ने होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। नवंबर में शादियों के मुहूर्त शुरू होने वाले हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए शिमला के होटलों में बुकिंग शुरू हो गई है। शादियों के बाद नवविवाहित जोड़े भी विंटर टूरिस्ट सीजन में हनीमून के लिए शिमला का रुख करेंगे। होटल इर्स्ट बार्न के संचालक संजय मदन ने बताया कि नवंबर के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए भी बुकिंग आ रही हैं। इस साल विंटर टूरिस्ट सीजन बढ़िया जाने की उम्मीद है। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने से पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। विंटर सीजन के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग आनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें