फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतो समेत 4 लाभार्थियों से सीधी बात नहीं कर पाए पीएम मोदी, ये है वजह

Wed, 06 Jun 2018 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा जिला की भतल्ला पंचायत की रतो देवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी बात न होने से मायूस हैं। समय के अभाव में पीएम मोदी 11 में से सिर्फ 7 लोगों से ही बात कर पाए।  

विज्ञापन


शहरी एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी) के लाभार्थियों के साथ पीएम से सीधी बात कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रखा था। इसके लिए 11 महिलाओं का चयन हुआ था, जिसमें कांगड़ा की रतो देवी भी शामिल थीं। 

मंगलवार को सबसे पहले पीएम का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाषण हुआ। उसके बाद उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीधा संवाद शुरू किया। समय के अभाव के चलते पीएम मोदी 4 लाभार्थियों से बात नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
Trending Videos

पीएम मोदी ने ये कहा

हालांकि, डेढ़ घंटे की इस वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद रतो देवी उत्साहित हैं।  रतो देवी ने कहा कि पीएम से बात न होने से वह थोड़ी मायूस हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी से अन्य लोगों की बात हुई, उससे वह उत्साहित हैं।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार, एडीसी कमल कांत सरोच, डीआरडीए परियोजना अधिकारी मनीष शर्मा सहित पीएमएवाई ग्रामीण के लाभार्थी जगदीश चंद, दीप कुमार, मंगल सिंह, जोगिंद्र सिंह, राजकुमार, ज्ञान चंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

20 साल पहले हुई पति की मौत, फिर भी नहीं हारी हिम्मत

कांगड़ा जिला की भतल्ला पंचायत की रतो देवी के पति की 20 साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद रतो देवी ने अकेले पांच बच्चों का पालन-पोषण किया। सभी बच्चों की शादियां भी करवाईं। रतो देवी के दो बेटे और तीन बेटियां हैं।

मेहनत मजदूरी कर सभी पुराने कच्चे मकान में रहते थे। पीएमएवाई ग्रामीण योजना के तहत मकान मिलने से पहले रतो देवी ने सभी बच्चों की शादियां करवा दी थीं। वह अब अपने छोटे बेटे के साथ रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें