फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: उमा भारती बोली- MP विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत टिकट मिले, बड़ी बैठक करने की तैयारी

Sat, 23 Sep 2023 08:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व सीएम ने बैठक में मौजूद नेताओं को आचार संहिता लागू होने से पहले एक बड़ी बैठक आयोजित करने को कहा। इसके लिए एक कमेटी बनाने की भी बात कही। 
 
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नवंबर में होने वाले है। इससे पहले प्रदेश में फिर ओबीसी को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बार पूर्व सीएम और फायर ब्राड नेता उमा भारती अपनी ही सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती है। उन्होंने एमपी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत टिकट देने की मांग की है। उन्होंने इसको लेकर ओबीसी संगठन के नेताओं के साथ शनिवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत आबादी को उनका अधिकार दिलाकर रहेंगी। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम उमा भारती ने महिला आरक्षण बिल में ओबीसी कोटा फिक्स करने की मांग पर अड़ गई है। उमा भारती ने ओबीसी नेताओं के साथ बैठक में कहा कि महिला आरक्षण बिल हम ओबीसी आरक्षण संशोधन के साथ ही लागू होने देंगे। उन्होंने बैठक में मौजूद नेताओं से कहा कि आप मेरा हौसला मत गिरने देना। हम इसे लागू करा कर रहेंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि 33% आरक्षण को 100 मानकर इसमें 27 प्रतिशत ओबीसी और 23 प्रतिशत आदिवासी और दलित वर्ग को आरक्षण दिया जाए।

उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा से सामान्य सीटों पर भी एससी, एसटी और ओबीसी को टिकट देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे एकजुटता आएगी। उन्होंने ओबीसी की हिस्सेदारी तय करने की बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में पिछड़ी जातियों की ताकत बहुत बड़ी है। पूर्व सीएम ने बैठक में मौजूद नेताओं को आचार संहिता लागू होने से पहले एक बड़ी बैठक आयोजित करने को कहा। इसके लिए एक कमेटी बनाने की भी बात कही। 
विज्ञापन


उमा ने मीडिया से उनके बारे में दो बातें ना लिखने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि एक तो मैं जमीन तलाश रही हूं। इससे मेरा हौसला गिरता है। दूसरा मुझे मुख्यमंत्री बनना है। मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है। पार्टी को जिसे बनाना है, उसे बनाएं। उन्होंने कहा कि भारत माता को मजबूत करना है तो ओबीसी वर्ग को उनका स्थान देना होगा। यह 60 प्रतिशत आबादी है। ओबीसी को सत्ता में बराबरी, सामाजिक सम्मान और आर्थिक उत्थान यह तीन चीजें देना होगा। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें