फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत,शादी में शामिल होने गया था परिवार

Tue, 13 Feb 2024 07:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हादसे के बाद मौके पर गए पुलिस जवानों ने घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों ने बताया कि ट्रक की स्पीड काफी तेज थी। हादसे के बाद ट्रक वैन को काफी दूर तक घसीटकर ले गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से उज्जैन के हुकुमतलाई में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। इसमें एक  व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उज्जैन नाके पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 100 मीटर तक ट्रक वैन को घिसटते ले गया।

विज्ञापन

 

इस हादसे में 55 वर्षीय लालू गिरी की मौत हो गई। वह वैन चला रहा था, जबकि परिवार के चार सदस्य घायल भी हुए है। उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, तभी हादसा हो गया।

हादसे के बाद मौके पर गए पुलिस जवानों ने घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों ने बताया कि ट्रक की स्पीड काफी तेज थी। हादसे के बाद ट्रक वैन को काफी दूर तक घसीटकर ले गया था। घायलों को वैन से निकालने में भी परेशानी हुई।

विज्ञापन

 

ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत

इंदौर में डेमो ट्रेन की चपेट में आने से घायल महिला की मौत हो गई। वह मॉर्डन कॉलोनी में रहती थी। महिला कुसुम बाई पति राजा रामसुबह छह बजे पटरी पार कर रही थी। तभी ट्रेन आ गई। अंधेरे के कारण ट्रेन नहीं देख पाई थी। टक्कर के बाद वह एक तरफ गिर गई थी। उसे परिजन एमवाय अस्पताल लाए थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें