फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति ने पत्नी के चरित्र पर की गलत टिप्पणी, विरोध करने पर चाकू से गोद सुला दिया मौत की नींद

Fri, 31 Jul 2020 10:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुतुआपुर में अधेड़ ने पत्नी के चरित्र पर शक जता टिप्पणी कर दी। पत्नी ने विरोध किया तो चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


ग्राम कुतुआपुर निवासी हरिविलास शुक्रवार शाम घर पर पत्नी सत्यवती (50) के साथ बात कर रहा था। इसी दौरान हरिविलास ने पत्नी के चरित्र को लेकर गलत टिप्पणी कर दी तो उसने विरोध किया। इस पर हरिविलास गुस्से में आ गया और गाली गलौज कर पास में ही रखे चाकू से सत्यवती के पेट और पीठ में ताबड़तोड़ वार कर दिए।

 
विज्ञापन

सत्यवती की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे उसके बच्चों और ग्रामीणों ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी हरिविलास को हिरासत में ले लिया। घर के अंदर से ही हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ है। बिलग्राम कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

बच्चों को भी दी मारने की धमकी 
हरिविलास पर शुक्रवार शाम खून सवार था। सत्यवती की चीख-पुकार सुनकर उसके पुत्र महेंद्र, महिपाल, अजय, अर्जुन, साजन, पुत्री नीशू भी मौके पर पहुंच गई। इन लोगों ने मां को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन कमरे के दरवाजे पर ही चाकू लेकर खड़े हरिविलास ने इन लोगों को भी मारने की धमकी दी।

आए दिन पत्नी से झगड़ता था 
सूत्रों के मुताबिक हरिविलास दिल्ली मजदूरी व अन्य कार्य करने चला जाता था। वहां से वापस आने पर वह कुछ दिन ठीक रहता था, लेकिन उसके बाद पत्नी से आए दिन झगड़ा करता था। आरोपी के तीन पुत्रों और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें