फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Riots: बनभूलपुरा में चारों ओर खून बहा...उधर ब्लड बैंक में हो गई कमी; इतने घायलों का हुआ एक्स-रे

Tue, 13 Feb 2024 12:09 PM IST
हीरा मेहरा उदय सेठ, संवाद

सार

हल्द्वानी हिंसा में घायलों को इलाज के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ को एसटीएच रेफर किया गया। बवाल की रात सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों के उपचार में करीब 50 यूनिट ब्लड खर्च हुआ है। इस समय ब्लड बैंक में सिर्फ 64 यूनिट ही खून बचा है।
विज्ञापन
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनभूलपुरा बवाल में उपद्रवियों की ओर से कई पुलिसकर्मी, पत्रकार और नगर निगम कर्मचारी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) रेफर किया गया। बवाल की रात सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों के उपचार में करीब 50 यूनिट ब्लड खर्च हुआ है। इस समय ब्लड बैंक में सिर्फ 64 यूनिट ही खून बचा है।

बवाल की रात बेस अस्पताल में करीब 250 से अधिक घायल मरीज उपचार के लिए पहुंचे। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। ऐसे मरीजों के उपचार में खून चढ़ने से ब्लड बैंक में खून का संकट हो गया है। एसटीएच की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सलोनी उपाध्याय ने बताया कि नेगेटिव ब्लड ग्रुप की काफी कमी हो रही है। 

इतना खून बचा है ब्लड बैंक में

ब्लड ग्रुप यूनिट

ए पॉजिटिव 18

ए निगेटिव 05

बी पॉजिटिव 09

बी निगेटिव 00

ओ पॉजिटिव 26

ओ निगेटिव 02

एबी पॉजिटिव 03

एबी निगेटिव 01

विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा: बनभूलपुरा में 127 शस्त्र लाइसेंस निलंबित, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन; हिरासत में 27 लोग
 

विज्ञापन

घायलों के 200 एक्स-रे और छह सीटी स्कैन हुए
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनभूलपुरा में हुए बवाल के चलते घायलों का निशुल्क उपचार और जांच की गई। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में घायल मरीज भर्ती हैं। घायल पुलिसकर्मी से लेकर अन्य लोगों का इलाज निशुल्क हुआ है। इस दौरान कई लोगों के एक्स-रे और सीटी-स्कैन किए गए। पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि बवाल के बाद अब तक करीब 200 घायल लोगों के एक्स-रे हुए है, वहीं सिर पर गंभीर चोट दिखने से छह लोगों के फ्री सीटी स्कैन हुए है। उन्होंने बताया कि घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं हुई है, जिन लोगो की चोट गहरी थी, उनकी समस्त जांचें की गई है। इनका उपचार स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें