महेंद्रगढ़ के गांव बुडीन में बिजली के शॉर्टसर्किट से लगी आग में करीब 30 एकड़ की कड़बी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। शाम छह बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 30 एकड़ की कड़ी, रोटोवेटर, कल्टीवेटर, कड़बी कटाई मशीन, 80 पाइप व दस नौजल फव्वारा जलकर राख हो गए। साथ ही एक भैंस की आग की चपेट में आने से झुलसकर घायल हो गई। ग्रामीणें ने बिजली विभाग पर शिकायत के बावजूद ढीली तारें नहीं खींची गई।
ग्रामीणों ने 112 पर कॉल करके आग की सूचना दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां व 112 भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है कि दमकल विभाग की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही कड़बी व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि गांव के ही संजय व बिल्लू ने डेयरी की हुई है। डेयरी के पास की करीब दो लाख रुपये में 30 एकड़ की कड़बी खरीदी थी। वीरवार को शाम पांच बजे तारों में हुई शॉर्टसर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से 30 एकड़ की कड़बी, 80 प्लास्टिक के पाइप, रोटोवेटर, कल्टीवेटर, 10 फव्वारा के साथ-साथ 13 हरे पेड़ भी आग की भेंट चढ़ गए।
दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर एक घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही की आग अधिक नहीं फैल पाई जिससे अन्य बड़ा नुकसान टल गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि ढीली तारों को ठीक करने के लिए विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को ग्रामीणों की ओर से तीन बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज किसानों का बड़ा नुकसान हो गया है।