फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: विजयादशमी पर्व पर 51 फीट का रावण और 31-31 फीट के मेघनाद व कुंभकरण के पुतले का हुआ दहन

Tue, 24 Oct 2023 08:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur: धौलपुर नगर परिषद द्वारा मनाये गए दशहरा उत्सव में आज इस बार लंका सहित रावण को अपने परिवार के साथ जलाया गया। जिसमें 51 फीट का रावण और 31-31 फीट के मेघनाद व कुंभकरण के पुतले का दहन हुआ है।
विज्ञापन
51 फीट का रावण और 31-31 फीट के मेघनाद व कुंभकरण के पुतले का हुआ दहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर नगर परिषद द्वारा मनाये गए दशहरा उत्सव में आज इस बार लंका सहित रावण को अपने परिवार के साथ जलाया गया। जिसमें 51 फीट का रावण और 31-31 फीट के मेघनाद व कुंभकरण के पुतले का दहन हुआ है।

विजयदशमी पर दशहरा मेले का आयोजन स्थानीय मेला ग्राउंड पर आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल और एसपी मनोज कुमार ने बुराई के प्रतीक रावण को मय परिवार के साथ आग लगाकर मेले का समापन किया। मेला ग्राउंड में लंका सहित 51 फीट का रावण और उसके कुटुम्बियों मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले 31-31 फीट के दहन किये गए। रावण दहन के समय आकर्षक रोशनी वाली आतिशबाजी हुई और पुतलों के जलाने पर कई आवाज के पटाखों की आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन


लोगों ने आकर्षक आतिशबाजी का उठाया लुत्फ

रावण दहन के दौरान शहर के लोगों ने आकर्षक आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। हालांकि विधानसभा चुनाव को लेकर जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। जिला कलेक्टर ने जब रावण का दहन किया तो आकर्षक रंग बिरंगी आतिशबाजी पूतले में से निकली। साथ ही मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों में से भी आकर्षक आतिशबाजी देखने को मिली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें