जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने आज विकास के साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से यूपी व काशी को विशिष्ट पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री के प्रयास से काशी विश्वनाथ धाम आज भव्य रूप में दिख रहा है और देश ही नहीं संपूर्ण विश्व उसकी भव्यता को निहार रहा है।
काशी के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को केंद्र में रखते हुए सीएम ने भारत माता और गंगा माता के जयकारे के साथ संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ का अभिषेक करने के बाद मजदूरों का सम्मान किया। आज वाराणसी में नए डेयरी का शिलान्यास हुआ है।