उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर आज हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद का परीक्षा फल 88.55 प्रतिशत रहा है। बिजनौर जनपद में इस साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा के लिए 40645 छात्र पंजीकृत थे जिसमें से परीक्षा में 43803 परीक्षार्थी शामिल हुए और 38902 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
यह रहे जिला टॉपर्स - अलीना प्रवीण - जीजीआईसी, झालू 94% तरुण कुमार - बलराम कुंवर एसवीएम इंटर कॉलेज, नहटौर
भावना - राजा हरवंश सिंह इंटर कॉलेज, हल्दौर 93-83% विशाल कुमार - बलराम कुंवर एसवीएम इंटर कॉलेज, नहटौर 93-83% अतुल कुमार - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अफजलगढ़ 93-33%