फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: रिटायर्ड बैंक मैनेजर को नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे 2 लाख रुपये

Sat, 18 Jun 2022 03:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मुरैना में कॉपरेटिव बैंक के मैनेजर से अश्लील वीडियो के जरिए उसके ही रिश्तेदार द्वारा ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित मैनेजर ने पुलिस से आरोपियों की शिकायत की है।
विज्ञापन
रिटायर्ड बैंक मैनेजर से अश्लील वीडियो बनाकर ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना में कॉपरेटिव बैंक के मैनेजर से अश्लील वीडियो के जरिए उसके ही रिश्तेदार द्वारा ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिश्तेदार के ब्लैकमेल करने और दो लाख रुपये मांगने पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर  उसके रिश्तेदार मनोज दंडोतिया, मंगल सिंह और एक महिला मीरा देवी के खिलाफ ब्लैक मेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार विशंभर दयाल शर्मा बैंक से रिटायर्ड हैं, वह मुरैना में न्यू गांधी कॉलोनी में रहकर एमपी ऑनलाइन का संचालन करते हैं।
विज्ञापन


रिटायर्ड बैंक मैनेजर विशंभर दयाल शर्मा 50 हजार रुपये अपने ग्राहकों की फाइलिंग के लिए जमा कराने ग्वालियर आ रहे थे। उनका रिश्तेदार भांजे का साला मनोज दंडोतिया भी इसी ट्रेन में सवार था। मनोज ने विशंभर दयाल को पीने के लिए कुछ शीतल पेय दिया। इसके बाद वे बेहोश हो गए। कुछ देर बाद विशंभर दयाल को होश आया तो उनके कमरे में मीरा नामक एक महिला भी थी। इसके अलावा मनोज और मंगल सिंह भी वहां मौजूद थे। तीनों ने विशंभर दयाल के बैग में रखे 50,000 रुपये निकाल लिए थे। बाद में 20,000 रुपये उनके खाते से अपने अकाउंट में ट्रांसफर कराए। इसके बाद आरोपियों ने दो लाख रुपये विशंभर दयाल से और मांगे। नहीं देने पर महिला के साथ विशंभर दयाल के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 

विशंभर दयाल अपने रिश्तेदार की हरकत से घबरा गए। उन्होंने पैसे का इंतजाम करने के लिए कुछ समय मांगा लेकिन आरोपी मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद विशंभर दयाल पड़ाव पुलिस थाने पहुंचे और उन्होंने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस पार्टी मुरैना रवाना की गई है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें