केकेसी के स्टूडेंट्स ने छात्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार और शिक्षक डॉ.
आलोक चांटिया के निलंबन पर नाराजगी जताई है।
उन्होंने बृहस्पतिवार को लविवि
परिसर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर कुलपति डॉ. एसबी निमसे को ज्ञापन
सौंपा।
स्टूडेंट्स का आरोप है कि तीन सितंबर को कॉलेज परिसर में अपने
सहपाठी के साथ बैठी बीएसएसी प्रथम वर्ष की छात्रा को वाणिज्य संकाय के डॉ.
एचसी सक्सेना ने थप्पड़ जड़ दिया था।
कॉलेज के एक अन्य शिक्षक डॉ. आलोक
चांटिया ने इस घटना की निंदा करते हुए विरोध किया था। इसके बाद कॉलेज
प्रबंधन ने डॉ. चांटिया को निलंबित कर दिया।
प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं
ने कुलपति को छात्रा के साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच और निलंबित शिक्षक को
बहाल करने का ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का
आश्वासन दिया है।
केकेसी प्राचार्य एसडी शर्मा ने कहा कि फैसला जांच कमेटी
की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।