फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक से मिलेगी डिग्री, आवेदन होंगे ऑनलाइन

Fri, 06 Sep 2013 03:47 PM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री और माइग्रेशन के लिए स्टूडेंट्स को अब एलयू के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही डिग्री और माइग्रेशन के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।

नए सिरे से बन रही लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट में ऐसी व्यवस्था की जा रही है। वेबसाइट का नया फॉर्मेट तैयार हो चुका है।

एलयू में लागू व्यवस्था के तहत डिग्री या माइग्रेशन निकलवाने के लिए स्टूडेंट्स को कई दिन चक्कर काटने पड़ते हैं। आवेदन करने और फीस जमा करने के बाद स्टूडेंट्स को निश्चित तिथि नहीं बताई जाती कि कब डिग्री और माइग्रेशन मिलेगा।

इस वजह से छात्र-छात्राएं एलयू के चक्कर काटने को मजबूर होते हैं। सबसे ज्यादा मुसीबत दूसरे शहर से एलयू में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को होती है।

छात्रों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए इस बार विश्वविद्यालय डिग्री और माइग्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की मांग ने जोर पकड़ा था। डीटीपी के नए कोऑर्डिनेटर प्रो. राजीव पांडेय ने इस दिशा में काम करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगी नई व्यवस्था
नई व्यवस्था में विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थी कहीं से भी डिग्री के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के साथ ही स्टूडेंट्स को एलयू के खाते में निर्धारित फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन


इसके बाद स्टूडेंट्स को डिग्री और माइग्रेशन तैयार होने की तारीख दे दी जाएगी। छात्र चाहे तो अतिरिक्त फीस का भुगतान करके घर बैठे डिग्री और माइग्रेशन प्राप्त कर सकेगा।

फीस लेने के बाद विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी होगी कि वो डाक के माध्यम से विद्यार्थियों की डिग्री और माइग्रेशन उनके घर भेजे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें