श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े कुलसचिव के पद पर एचएनबी मेडिकल विवि के कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल को जिम्मेदारी दे दी गई है। प्रमुख सचिव एस रामास्वामी की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए।
मिला अतिरिक्त कार्यभार
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि में कुलसचिव का पद लंबे समय से खाली चल रहा था। इसे भरने के लिए तीन सितंबर को स्क्रीनिंग हुई थी, लेकिन किसी का चयन नहीं किया गया।
इसके बाद स्क्रीनिंग समिति ने फैसला किया है कि आगामी आदेशों तक एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल को इस पद का अतिरिक्त कार्यभार दे दिया जाए। इस जिम्मेदारी के लिए उन्हें अलग से वेतन या भत्ते नहीं दिए जाएंगे।
एक लाख से अधिक छात्रों की जिम्मेदारी
श्रीदेव सुमन विवि के पास हर साल एक लाख से ऊपर छात्रों की प्राइवेट परीक्षा का भार रहता है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब कुलसचिव मिलने के बाद काम आसान हो जाएंगे।