फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब क्लास बंक करने पर हो जाएंगे फेल

Sun, 05 Jan 2014 09:20 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू पोस्ट ग्रेजुएशन में इसी सत्र से पढ़ाई का पैटर्न बदलने जा रहा है। अब पीजी स्टूडेंट्स के मूल्यांकन का आधार सीसीई (सतत एवं समग्र मूल्यांकन) व क्रेडिट बेस्ड सिस्टम होगा।
विज्ञापन


इसके चलते अब रेग्युलर क्लास क्लास करने और पूरा कोर्स पढ़ने वाले स्टूडेंट ही पास हो पाएंगे। यही नहीं स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी और बीकॉम में अगले सत्र 2015-16 से सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जाएगा।

यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि नौ जनवरी के बाद से टैगोर लाइब्रेरी सुबह आठ से रात आठ बजे तक खुलेगी।
विज्ञापन


शनिवार को एलयू में पत्रकारों से बातचीत में कुलपति ने बताया कि सत्र 2015-16 से बीए, बीएससी व बीकॉम सहित अन्य स्नातक स्तरीय कोर्सेज में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जाएगा। यूजी में अब तक प्रबंधकीय कोर्सेज में सेमेस्टर सिस्टम है।

यूजीसी के निर्देशों के बावजूद यूजी में सेमेस्टर सिस्टम देर से लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एलयू प्रशासन के सामने समस्या यह है कि इससे जुड़े कॉलेजों की संख्या करीब 122 पहुंच गई है।

इसमें पीजी कोर्सेज चलाने वाले कॉलेज बहुत कम हैं, जबकि सभी में यूजी कोर्सेज चलते हैं। ऐसे में कदम दर कदम बदलाव कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीजी के भी पैटर्न में बदलाव किया जा रहा है।

पीजी में सीर्सीई और क्रेडिट बेस्ड सिस्टम इसी सत्र से लागू होगा। कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने बताया कि अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नैक मूल्यांकन अनिवार्य कर दिया है।

जो यूनिवर्सिटी नैक मूल्यांकन नहीं करवाएगी, उन्हें बजट मिलना मुश्किल होगा। एलयू में नैक की पीयर टीम 15 फरवरी से 15 मार्च, 2014 के बीच दौरा करेगी।

नैक में ए ग्रेड पाने के मकसद से ही विशेषज्ञ टीम का दौरा करवाया गया और अब एक बार फिर जनवरी में मॉकड्रिल कर तैयारियां परखीं जाएंगी।

नौ जनवरी को दीक्षांत समारोह के बाद टैगोर लाइब्रेरी सुबह आठ से रात आठ बजे तक खुलेगी। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रिसर्च काउंसिल बनाई गई है और इस रिसर्च काउंसिल का पहला एमओयू सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज एजूकेशन मुंबई के साथ शनिवार को ही साइन हुआ है।

स्टूडेंट्स को वाई-फाई की सुविधा जल्द मिलेगी। इसके लिए कई कंपनियों से बातचीत चल रही है। 10 जनवरी को प्रेजेंटेशन होगा। उम्मीद है कि सबसे पहले हॉस्टलर्स को वाई-वाई की सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी।

एलयू में शिक्षकों के कुल 516 स्वीकृत पदों के सापेक्ष इस समय 146 पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में नैक मूल्यांकन करवाने जा रहे लखनऊ विश्वविद्यालय को किस तरह ए ग्रेड मिलेगा।

इस सवाल के जवाब में कुलपति ने बताया कि जनवरी 2014 के आखिरी सप्ताह में पदों के विज्ञापन निकाले जाएंगे। प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे सभी खाली पदों को भर सकेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें