फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं, 12वीं पास के लिए बंपर भर्ती, यहां करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का इंतजार कर रहे हिमाचली युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। प्रदेश में बंपर पदों पर भर्ती होने जा रही है। युवाओं को रोजगार देने के लिए देश की नामी कंपनी मंडी आ रही है। दो जुलाई को आईटीआई मंडी में रोजगार मेला होगा।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी इंडिया आठ ट्रेडों के लिए अनलिमिटेड पदों पर भर्ती करेगी। प्रदेश भर के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। कंपनी के हरियाणा स्थित मानेसर प्लांट के लिए यह भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में आईटीआई पास उम्मीदवार फीटर, वेल्डर, पेंटर, मोटर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक टर्नर, मेकेनिस्ट, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर और सीओई ऑटोमोबाइल ट्रेड के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी। 18 से 26 वर्ष के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

ये योग्यताएं अनिवार्य

आईटीआई डिप्लोमा के साथ मैट्रिक और जमा दो पास होना अनिवार्य है। कैंपस इंटरव्यू में उम्मीदवारों को दो चरणों से गुजरना होगा। इसमें लिखित छंटनी परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल है। इसके बाद चयनित उम्मीदवार को कंपनी 15,200 रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं देगी। उम्मीदवार को कंपनी सात महीने के लिए रोजगार देगी।

इसके बाद बिजनेस डिमांड और मैन पावर के अनुसार पांच माह के गैप देकर कंपनी पॉलिसी के अनुसार दोबारा रोजगार दिया जाएगा। इधर, आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में प्रदेश भर के पात्र युवा भाग ले सकते हैं। मेले में विभिन्न ट्रेडों के लिए अनलिमिटेड पदों पर भर्ती की जाएगी।

नौकरी चाहिए तो ऊना आइए

वहीं, ऊना में भी नौकरी पाने का मौका मिलने जा रहा है। यहां देश की नामी औद्योगिक इकाई मारुति उद्योग लिमिटेड अपने मानेसर (हरियाणा) स्थित उत्पादन प्लांट में आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं के लिए 1 जुलाई को आईटीआई ऊना में कैंपस इंटरव्यू लेगी।

इसमें प्रदेश भर से फिटर, टर्नर, वेल्डर, ऑटोमोबाइल्स और मशीनिस्ट व्यवसायों में आईटीआई प्रशिक्षित युवा भाग ले सकते हैं। प्रधानाचार्य सीआर डांगी ने बताया कि साक्षात्कार के प्रथम चरण में मारुति उद्योग लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से एक जुलाई को सुबह दस बजे से आईटीआई ऊना के नए कैंपस पीरनिगाह रोड स्थित सीओई भवन में लिखित परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन

इतनी सैलरी मिलेगी

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का व्यक्तिगत साक्षात्कार कंपनी के प्लांट मानेसर (हरियाणा) में लिया जाएगा। इसके लिए कंपनी नियमानुसार टीए-डीए का भुगतान भी करेगी। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू की संपूर्ण प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों को कंपनी प्रतिमाह 15200 रुपये वेतन और कंपनी नियमानुसार अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

कंपनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोजगार पाने के इच्छुक फिटर, टर्नर, वेल्डर, ऑटोमोबाइल्स एवं मशीनिस्ट व्यवसायों में आईटीआई प्रशिक्षित युवा इस कैंपस इंटरव्यू में निर्धारित समय और तिथि के अनुसार बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें