फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी ने एचपीयू को दी 45 लाख ग्रांट

Thu, 28 Aug 2014 02:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
यूजीसी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र को 44.90 लाख की ग्रांट जारी की है। इस ग्रांट से अनुसंधान सहायकों के लंबित वेतन का भुगतान हो सकेगा और शोध कार्य भी बेहतर हो सकेंगे।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने ग्रांट जारी होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे केंद्र में शोध और बेहतर ढंग से हो सकेंगे।

ग्रांट दिलवाने के लिए वीसी ने अनुदान आयोग के अध्यक्ष डा. वेद प्रकाश और प्रो. पैम राजपूत का आभार भी जताया। केंद्र की अध्यक्ष प्रो. ममता मोक्टा ने बताया कि कई साल बाद यह ग्रांट मिली है।

आर्थिक तंगी के बावजूद केंद्र ने अपनी गतिविधियों को जारी रखा और एक साल में ग्यारह कार्यक्रम आयोजित किए। प्रो. मोक्टा ने बताया कि इस केंद्र ने अपनी शोध पत्रिका, गतिविधि रिपोर्ट और अनुसंधान कार्यों की रिपोर्ट को प्रकाशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण केंद्र में कार्य कर रहे अनुसंधान सहायकों को अब वेतन का नियमित भुगतान हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें