हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी वर्ग-1 के 101 पदों के लिए अनुबंध आधार पर भरने के लिए साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया है।
कुल प्राप्त 1872 आवेदनों में से 118 अभ्यर्थियों के निर्धारित परीक्षा फीस जमा नहीं करवाने के कारण अस्वीकार कर दिया गया था। आयोग ने छंटनी परीक्षा के आयोजन से पूर्व 1754 अभ्यर्थियों के दावों के अस्थाई तौर पर स्वीकार किया गया।
अंत में विभाग ने 155 अभ्यर्थियों को छंटनी परीक्षा में योग्य घोषित करते हुए साक्षात्कार के लिए बुलाया। इनमें 44 अभ्यर्थियों को उक्त पदों के लिए चयनित कर परिणाम घोषित किया है।