बीएससी नर्सिंग में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अब अंग्रेजी भी अनिवार्य कर दी गई है। भारतीय नर्सिंग परिषद की ओर से सभी विवि को भेजे गए पत्र में साफ कर दिया गया है कि तीन विषयों की अनिवार्यता के साथ अब अंग्रेजी भी जरूरी होगी।
नर्सिंग काउंसिल ने भेजा पत्र
परिषद के सचिव की ओर से हाल ही में सभी विश्वविद्यालयों, स्टेट नर्सिंग काउंसिल और सभी नर्सिंग कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि नर्सिंग में दाखिले के लिए अब छात्र के पास 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ ही अंग्रेजी में भी अलग से 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे।
एससी व एसटी अभ्यर्थियों के लिए यह योग्यता 40 प्रतिशत रखी गई है। पहली बार नर्सिंग में दाखिले के लिए अंग्रेजी की अनिवार्यता का नियम लागू किया गया है।