फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल एडमिशन के लिए इस बार भी कॉमन एंट्रेस टेस्ट

Tue, 08 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीबीएस और बीडीएस की ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत सीटों पर दाखिले के लिए इस बार भी एक ही प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा आयोजक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की प्री और मेंस परीक्षाओं की संस्तुति को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने एआईपीएमटी 2016 का नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन


प्री और मेंस पर फैसला अगले वर्ष
ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) 2016 के आयोजन पर स्थिति स्पष्ट हो गई है। बोर्ड ने सोमवार को इस परीक्षा का नोटिस जारी करते हुए साफ कर दिया है कि इस बार भी एक ही प्रवेश परीक्षा होगी।

हालांकि, बोर्ड ने सरकार से प्री और मेंस परीक्षा की संस्तुति की थी, जिसे स्वीकार नहीं किया गया है। अब इस पर फैसला 2017 में होगा।

20 दिसंबर तक जारी होगा नोटिफिकेशन
सीबीएसई के मुताबिक एआईपीएमटी 2016 का आयोजन एक मई को किया जाएगा। देशभर में एक ही दिन यह परीक्षा कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह यानी 20 दिसंबर के आसपास परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें