केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं राजधानी के 18 केंद्रों पर होंगी। सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ. जावेद आलम ने बोर्ड को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची भेज दी है।
सीबीएसई की परीक्षा मार्च में होनी है। अभी परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। सिटी को-ऑर्डिनेटर ने प्रस्तावित केंद्रों की सूची तैयार करके बोर्ड को भेज दी है।
लखनऊ में नवयुग रेडियंस, लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर आई, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज, केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर, केंद्रीय विद्यालय मेमौरा, केंद्रीय विद्यालय एएमसी, कैथेड्रल सीनियर सेकंडरी स्कूल।
रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर 14 और विकास नगर शाखा, बाल विद्या मंदिर स्कूल चारबाग, महर्षि विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय आईआईएम रोड, लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, स्टडी हॉल, एचएल पब्लिक स्कूल।
आर्मी पब्लिक स्कूल, रेड रोज गोमतीनगर और राजाजीपुरम शाखा के नाम शामिल हैं। सिटी को-ऑर्डिनेटर के अनुसार बोर्ड की मुहर लगते ही इन विद्यालयों में परीक्षा करवाने का रास्ता साफ हो जाएगा।