जय नारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) में दाखिले के लिए मंगलवार से ऑनलाइन फॉर्म
मिलना शुरू होंगे।
केकेसी की वेबसाइट www.jnpg.org.in पर फॉर्म उपलब्ध
होंगे। इसकी कीमत 500 रुपये निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून तक
ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। दाखिले मेरिट के आधार पर ही लिए जाएंगे।
राजधानी
में लखनऊ यूनिवर्सिटी के बाद सबसे अधिक छात्र संख्या वाला कॉलेज केकेसी ही
है।
यहां हर साल दाखिले के लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट आवेदन करते हैं।
यही कारण है कि इस बार केकेसी ने अप्रैल में ही ऑनलाइन फॉर्म जारी कर दिए
हैं।
केकेसी के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा
ने बताया कि सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म ही जारी किए जा रहे हैं। काउंटर से फॉर्म
वितरण की कोई व्यवस्था नहीं है।
डॉ. शर्मा कहते हैं कि ऑनलाइन फॉर्म जारी
होने से स्टूडेंट कहीं पर भी बैठकर आसानी से फॉर्म भर सकता है।
डॉ. शर्मा
कहते हैं कि इस बार आवेदन शुल्क में किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई
है। केकेसी में स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए कुल 2,720 सीटें हैं।