बिजनेसमैन और हाउस वाइफ के साथ रफ्तार और रोमांच से भरपूर एडवेंचर स्पोर्ट्स में भी विनीता कंग ने अपने को सिद्घ कर चुकी हैं। बैसाखी के अवसर पर एडवेंचर मोटर स्पोर्ट्स की ओर से आयोजित स्प्रिंट रैली में सिटी की महिला ड्राइवर ने सबको पछाड़ते हुए विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विनीता ने रैली में अपने हौंसले और जज्बे का परिचय दिया। टीम चंडीगढ़ एडवेंचर स्पोर्ट्स की तरफ से बैसाखी के अवसर पर बैसाखी स्प्रिंट का आयोजन सारंगपुर में किया गया। इसमें देश भर की महिला और पुरुष वर्ग में ड्राइवर्स ने हिस्सा लिया।
सारंगपुर में इसके लिए विशेष ट्रैक का निर्माण किया गया था। यहां पर 8.5 किलोमीटर का ट्रैक का डिजाइन किया गया। चैलेंज और भी टफ रहे इसके लिए 22 टर्न रखे गए थे।
बेहतर टाइमिंग के साथ दर्ज की जीत
स्पीड स्प्रिंट में डिजाइजर पर सवार करते हुए महिला प्रतिद्वंद्वियों को विनीता ने कड़ी टक्कर देते हुए 5.29 सेकेंड का समय निकालकर विजेता बनीं।
काम और मोटर स्पोर्ट्स साथ-साथ
विनीता ने बताया कि वह पर्यटन का बिजनेस करतीं हैं। परिवार को भी पूरा समय देती हैं। साथ ही मोटर स्पोर्ट्स से मुझे काफी लगाव है। इसलिए जब भी मौका मिलता है तो वह रैली में हिस्सा लेने के लिए अपनी एंट्री दर्ज करवा देती हैं।
विनीता का अगला लक्ष्य
विनीता के अनुसार आने वाले दिनों में रेड द हिमालय और दक्षिण डेयर जैसी चुनौतीपूर्ण रैलियां आने वाली हैं। इसके लिए वह तैयारियों में जुटी हैं। इन रैलियों में वह एक्स्ट्रीम कैटेगिरी में जिप्सी पर सवार होकर हिस्सा लेगी। इसके लिए जिप्सी के इंजन की सारी जानकारी जुटा चुकी हैं। रैली के दौरान कुछ खराबी आने पर वह अपनी गाड़ी को खुद ठीक कर सकती हैं।