फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा ग्रुप की संपत्ति 2.82 लाख करोड़, सुब्रत राय की तीन करोड़

Thu, 11 Apr 2013 11:21 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारा प्रमुख सुब्रत राय ने कहा है कि उनकी व्यक्तिगत संपत्ति तीन करोड़ के करीब है।
विज्ञापन


तीन करोड़ निवेशकों को करीब 24,000 करोड़ रुपये लौटाने के मामले में सेबी अधिकारियों से मिलने के बाद सुब्रत राय ने कहा, ''जिन लोगों ने 2005 में सहारा को कुचलने की कोशिश की थी, वे लोग फिर लौट आए हैं। मैंने अपनी संपत्ति के बारे में सेबी को सारी जानकारी दे दी है। अब यह सेबी की जिम्मेदारी है कि उसके पास जमा सहारा की 5,120 करोड़ रुपये की रकम निवेशकों को लौटाए।''

मामला
सहारा समूह की अपने दो कंपनियों सहारा इंडिया रीयल एस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसआईआरईसीएल) और सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसएचआईसीएल) ने रीयल एस्टेट में निवेश के नाम पर 3 करोड़ से अधिक निवेशकों से 17,400 करोड़ रुपये जुटाए थे।
विज्ञापन


इस मामले में सेबी की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने सहारा की दोनों कंपनियों को निवेशकों से जुटाए गए रकम 15 फीसदी ब्याज के साथ तीन किस्तों में तीन महीने के अंदर लौटाने का आदेश दिया। इनमें 5,120 करोड़ रुपये का तत्काल भुगतान करना था।

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह की दोनों कंपनियों को निवेशकों को 24,000 करोड़ रुपये वापस देने के आदेश दिए।

सेबी के सामने पेशी
इससे पहले तीन करोड़ निवेशकों को तकरीबन 24 हजार करोड़ रुपये लौटाने के मामले में सहारा प्रमुख सुब्रत राय और समूह के तीन निदेशक अशोक राय चौधरी, रवि शंकर दुबे और वंदना भार्गव बुधवार को सेबी के सामने पेश हुए।

करीब एक घंटे तक चली पूछताछ के दौरान राय और तीनों निदेशकों से उनकी व्यक्तिगत व कंपनियों की संपत्तियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली गई।

'निवेशकों को पैसा लौटाए'
साथ ही सहारा समूह की दो कंपनियों सहारा इंडिया रीयल एस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की सभी संपत्तियों और निवेशों से संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रतियां देने को कहा है।

सहारा समूह ने इस बारे में एक बयान जारी कर कहा गया है कि ज्यादातर निवेशकों को पैसे लौटा दिए गए हैं और निवेशकों को देने के लिए 5,120 करोड़ रुपये की रकम सेबी के पास जमा है। निवेशकों को रकम वापसी की दिशा में सेबी को तेजी से कदम उठाना चाहिए।

सहारा की संपत्ति 2.82 लाख करोड़
उल्लेखनीय है कि करीब 2.82 लाख करोड़ रुपये के सहारा समूह के मालिक की बतौर संपत्ति 1,702 करोड़ रुपये की आईपीएल टीम, बांग्लादेश में हाउसिंग सेक्टर में निवेश, 550 करोड़ निवेश के साथ सहारा फोर्स इंडिया टीम में 42 फीसदी शेयर, 3,000 करोड़ के निवेश के साथ सहारा क्यू शॉप, करीब 21 हजार करोड़ की पावर कंपनी सहित कई हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने करीब तीन करोड़ निवेशकों को 24 हजार करोड़ रुपये लौटाने के मामले में एक शिकायत के आधार पर सहारा समूह के खिलाफ प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निवेशकों को परेशान किए जाने की शिकायत मिलने के बाद हमने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

क्या है विवाद
सहारा समूह की अपने दो कंपनियों सहारा इंडिया रीयल एस्टेट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसआईआरईसीएल) और सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसएचआईसीएल) ने रीयल एस्टेट में निवेश के नाम पर 3 करोड़ से अधिक निवेशकों से 17,400 करोड़ रुपये जुटाए थे।

सितंबर 2009 सितंबर, 2009 में सहारा प्राइम सिटी ने आईपीओ लाने केलिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दस्तावेज जमा किए, जिसके बाद सेबी ने अगस्त, 2010 में दोनों कंपनियों के जांच करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


इस मामले पर विवाद बढ़ता गया और आखिरकार मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह की दोनों कंपनियों को निवेशकों को 24,000 करोड़ रुपये वापस देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें