कोई मां ऐसा कर सकती है, ये सोचकर भी रूह कांप जाती है लेकिन एक मां ने इस कुकर्म को करके सबको शर्मसार कर दिया है।
मिशिगन की 36 वर्षीय मां ने अपनी तीन साल की बेटी का हाथ तब तक नहीं छोड़ा जब तक कि उसके पति की हवस नहीं शांत हो गई।
महिला का पति लगातार उस तीन साल की बच्ची के साथ रेप करता रहा और मां ने बच्ची को बचाने के बजाय उसका हाथ इसलिए पकड़े रखा ताकि उसे कम दर्द हो और वो कम चीखे।
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, हालांकि इस भयावह अपराध के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया है और उस पर मुकदमा दायर कर दिया गया है। पति को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
इतना ही नहीं इस वहशी बाप ने सेक्स के दौरान वीडियो भी बनाया था जिसे चाइल्ड पोर्न की तरह देखता था। पिता को तो पुलिस ने पहले ही गिरफ्त में ले लिया था और बाद में जांच-पड़ताल के दौरान उसे मां की मौजूदगी के भी सुबूत मिले। जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार होने के बाद महिला ने बताया कि उसके पति ने एकबार उसके बेटों के साथ भी रेप करने की कोशिश की थी। उसके विरोध करने पर उसने उसे ही खिड़की के बाहर फेंक दिया।
पूछताछ के दौरान इस शख्स ने बताया कि बचपन में वो भी बाल-यौनशोषण का शिकार हो चुका है और वहीं से उसके अंदर ये आदत पनपी। उसे सेक्स और पोर्न की लत है।