फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter Account Hacked: केंद्रीय मंत्री कुलस्ते का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने कई ट्वीट को किया रिट्वीट

Thu, 12 Jan 2023 10:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंत्री कुलस्ते के मीडिया सलाहकार वीर कपूर के अनुसार आज सुबह से मंत्री के अधिकृत ट्विटर अकाउंट से अनुचित ट्वीट रिट्वीट हो रहे थे। इसके बाद अकाउंट हैक होने की सूचना मिली। तुरंत ट्विटर इंडिया को यह जानकारी दी गई। इसके बाद अकाउंट को सुरक्षित करने की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट गुरुवार को  हैक हो गया। इसके बाद हैकर ने उनके अकाउंट से कई तरह के ट्वीट रिट्वीट कर दिए। सूचना मिलते ही कुलस्ते ने ट्वीट कर अपना ट्विटर अकाउंट हैक होने की सूचना दी। उन्होंने ट्विटर इंडिया से भी मदद मांगी।

विज्ञापन

मंत्री कुलस्ते के मीडिया सलाहकार वीर कपूर के अनुसार आज सुबह से मंत्री के अधिकृत ट्विटर अकाउंट से अनुचित ट्वीट रिट्वीट हो रहे थे। इसके बाद अकाउंट हैक होने की सूचना मिली। तुरंत ट्विटर इंडिया को यह जानकारी दी गई। इसके बाद अकाउंट को सुरक्षित करने की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन

बता दें, मंत्री कुलस्ते आज इंदौर में थे। वे यहां आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भाग लेने आए थे। उन्होंने समिट को संबोधित भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें