फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कन्हैया के बयान पर तेज प्रताप भड़के, कहा- जबसे आए हो अक्कड़-बक्कड़ कुच्छो बोलते जा रहे

Sat, 23 Oct 2021 06:24 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

लंबे समय बाद राजद नेता लालू प्रसाद यादव रविवार को पटना पहुंचेंगे। बीमारी के बाद से वह दिल्ली में ही थे। उनके साथ राबड़ी देवी और मीसा भारती भी रहेंगी। 
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव और कन्हैया कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन करने वाले कन्हैया कुमार के बयान पर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पलटवार किया है। कन्हैया ने शुक्रवार को राजद और राजद के नेताओं पर हमला किया था। कहा था, कांग्रेस छोड़कर कोई एक दल बताओ, जिसने भाजपा को गले न लगाया हो? राजद प्रवक्ता मनोज झा का बगैर नाम लिए कहा था, 'एक पढ़े-लिखे प्रवक्ता लठैत की भाषा बोल रहे हैं।'
विज्ञापन


इस पर तेज प्रताप ने ट्विट करके जवाब दिया है। बिना कन्हैया का नाम लिए तेज ने लिखा, 'जबसे आए हो,अक्कड़-बक्कड़ कुच्छो बोलते जा रहे हो..! गैंग वाले थे, अब नेता बनने का शौक़ पाले हो का..? याद रखो कि अगर लालू यादव जी ना होते तो शायद तुम भी ना होते..!'

कल लालू पटना जाएंगे
लंबे समय बाद राजद नेता लालू प्रसाद यादव रविवार को पटना पहुंचेंगे। बीमारी के बाद से वह दिल्ली में ही थे। उनके साथ राबड़ी देवी और मीसा भारती भी रहेंगी। 
विज्ञापन


कन्हैया ने क्या कहा था? 
पटना पहुंचे कन्हैया कुमार ने कहा था कि लोकसभा की 40 सीटों में सिर्फ एक सीट विपक्ष के खाते में गई, वह भी कांगेस ने ही जीती थी। उन्होंने बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां के लोग पढ़ाई, रोजगार व इजाल के लिए बाहर जाते हैं बदले में उन्हें गोली व गाली मिल रही है। जनता जानना चाहती है कि कांग्रेस के सत्ता से हटने के बाद यहां क्या हुआ है? 
कांग्रेस के तीनों युवा नेताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाओं के बल पर विपक्ष पर दबाव बनाया जाता है। जनता को अब वे नेता नहीं चाहिए, जो केवल चुनाव भ्रमण करते हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें