फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron In Rajasthan: जयपुर में नौ ओमिक्रॉन संक्रमित, दक्षिण अफ्रीका से लौटे चार और उनके संपर्क आए पांच लोग पॉजिटिव

Sun, 05 Dec 2021 08:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार सहित उनके संपर्क में आए 34 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से नौ लोग कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 25 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
 
विज्ञापन
ओमीक्रॉन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में रविवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ नौ संक्रमित मिले हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग में इनके ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में सात व दिल्ली में एक केस मिला है। इस तरह रविवार को देश में एक दिन में 17 नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमित 21 हो गए हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान के चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि विभाग ने दक्षिण अफ्रीका से आए एक परिवार के चार लोगों को पूर्व में ही जयपुर के आरयूएचएस में भर्ती करवा दिया था। उनके संपर्क में आए पांच अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं, इन्हे भी आरयूएचएस में भर्ती कराया गया है। 

चिकित्सा सचिव ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार सहित उनके संपर्क में आए 34 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से नौ लोग कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि बाकी 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन


परिवार के संपर्क में सीकर जिले के अजीतगढ़ का एक परिवार भी आया था। विभाग ने सीकर में उन सभी आठ लोगों की भी ट्रेसिंग की वे सभी कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। संपर्क में आए सभी लोगो की व्यापक स्तर पर कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कर सैंपल लिए जा रहे हैं। गालरिया ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार के जयपुर में आने के बाद से ही विभाग पूरी तरह सक्रिय था।  लगातार इनकी मॉनिटरिंग की जा रही थी। विभाग द्वारा सघन कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। 

चिकित्सा सचिव ने राज्य की जनता से कोरोना अनुरूप व्यवहार का कड़ाई से पालना करने की अपील की है। सभी लोग घर से निकलते समय मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, हाथ साबुन से धोते रहें व कोरोना वैक्सीन की डोज लेना ना भूलें। उन्होंने कहा कि संयमित व्यवहार करके ही हम कोरोना जैसी महामारी से बच सकते हैं।

देश में रविवार शाम तक कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं। राजस्थान में नौ, महाराष्ट्र में आठ, कर्नाटक में दो, गुजरात और दिल्ली में एक-एक ओमिक्रॉन संक्रमित की पहचान हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें