फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: ‘विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन का चेहरा होंगे हेमंत सोरेन’, कांग्रेस ने किया जीत का दावा

Thu, 04 Jul 2024 08:00 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड: कांग्रेस नेता अजय कुमार का कहना है कि हेमंत सोरेन इस वर्ष राज्य में होने वाले वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन का चेहरा होंगे। हेमंत सोरेन ने गुरुवार को तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में की शपथ ली।

विज्ञापन
झामुमो नेता हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता अजय कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला है। चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अब कांग्रेस नेता अजय कुमार का कहना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन, इस वर्ष राज्य में होने वाले वाले विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन (इंडिया) का चेहरा होंगे। झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने गुरुवार को तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में की शपथ ली।

विज्ञापन


पिछली बार के मुकाबले इस बार बेहतर प्रदर्शन करेंगे- अजय कुमार
कांग्रेस नेता अजय कुमार का कहना है कि झारखंड में मुख्यमंत्री बदलने से विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन की जीत की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2019 के चुनाव के मुकाबले इस वर्ष विपक्षी गठबंधन और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। आपको बता दें कि झारखंड में कांग्रेस भी झामुमो गठबंधन सरकार में शामिल है। 

हेमंत सोरेन को बिना सबूत जेल में रखा गया- अजय कुमार 
अजय कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन को बिना किसी सबूत के पांच महीने तक जेल में रखा गया। इस वजह से दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों में नाराजगी है। जब अजय कुमार से सवाल किया गया कि क्या हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों के बीच सर्व सम्मति बन गई है? इसके जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मुद्दे पर शायद ही कोई मतभेद है।
विज्ञापन


31 जनवरी को गिरफ्तार किए गए थे हेमंत सोरेन
आपको बता दें कि 28 जून को हेमंत सोरेन उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी। इसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। उन पर जमीन घोटाले से जुड़े एक मामले में धनशोधन का आरोप था। प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था और इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें