फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़चिरौली: नक्सलियों के विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाली सप्लाई चेन का भंडाफोड़, छत्तीसगढ़ से भी जुड़े तार

Sun, 20 Feb 2022 09:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली/रायपुर

सार

गैंग वायर बंडलों को तेलंगाना से छत्तीसगढ़ ले जा रहा था। पुलिस का कहना है कि ऐसी सामग्री का इस्तेमाल ज्यादातर नक्सली बैरल ग्रेनेड लांचर, हैंड ग्रेनेड और आईईडी बनाने में करते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में गढ़चिरौली पुलिस ने विस्फोट बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल की जानी वाली सामग्री की सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया है। साथ ही नक्सलियों के चार मददगारों को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर शनिवार को नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान धम्रांचा पुलिस थाने के तह भांगरमपेथा गांव में विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री ले जा रहे एक गैंग को पकड़ा गया। इनके पास से 3500 मीटर लंबाई वाले कार्डेस वायर के 10 बंडल मिले। गैंग के चार सदस्यों को पकड़ लिया गया जबकि एक फरार हो गया। 

गैंग वायर बंडलों को तेलंगाना से छत्तीसगढ़ ले जा रहा था। पुलिस का कहना है कि ऐसी सामग्री का इस्तेमाल ज्यादातर नक्सली बैरल ग्रेनेड लांचर, हैंड ग्रेनेड और आईईडी बनाने में करते हैं।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नक्सली अपने अगले सामरिक काउंटर ऑफेंसिव अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर विस्फोटकों के इस्तेमाल की साजिश रच रहे थे। नक्सली इसका इस्तेमाल स्थानीय लोगों, युवाओं को सुरक्षाबलों पर हमले और उन्हें प्रशिक्षण देने में करते हैं। पिछले साल गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें