फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की आबरू पर डाला हाथ, किस्मत न थी साथ, खुद को मारी गोली

Tue, 02 Jan 2018 09:22 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पिस्तोल की नोक पर ग्राम प्रधान की पत्नी की आबरू लूटना चाहता था, लेकिन विवाहिता दबंग निकली और शोर मचाकर गांववाले बुला लिए। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की है। कोतवाली इलाके के एक गांव में दोपहर को ग्राम प्रधान की पत्नी से गांव के ही युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। घटना के वक्त महिला के पति गोवर्धन परिक्रमा के लिए गए हुए थे। 

पढ़ें:- बस इतनी सी बात पर मार दी युवक को गोली, पढ़ेंगे तो आप भी नहीं रोक पाएंगे अपना गुस्सा
विज्ञापन


महिला घर में अकेली थी, तभी आरोपी घर में घुस आया। उसने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने युवक की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ गाली-गलौज औरमारपीट की। तमंचा तानकर धमकाने की कोशिश भी की। 

पीड़िता ने किसी तरह आरोपी को दबोचकर शोर-शराबा किया। महिला की चीख-पुकार और शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण घर की ओर भागे। तब तक आरोपी घर से निकलकर रजवाहे के पुल की तरफ भाग गया। पकड़े जाने से पहले ही आरोपी ने अपने हाथ में गोली मार ली, जिससे पुल पर काम कर रहे दुकानदारों में खलबली मच गई।
Trending Videos
विज्ञापन

फाइल फोटो
युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी यूपी 100 की टीम को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस घायल अवस्था में आरोपी को कोतवाली लाई। वहीं पीड़िता ने हसायन कोतवाली और सलेमपुर चौकी पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। 

पढ़ें:- सरेशाम चौराहे पर शूटआउट, युवक को मारी गोली, अस्पताल के बाहर तड़पता रहा, मौत

आरोपी ने प्रधान और उनके दो भाइयों पर गोली मारने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दे दी है। आरोपी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रधान पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें