तीन दिन पहले मजहबी जलसा देखने गया था। यहां से अचानक गायब हो गया, अब सड़क किनारे झाड़ियों में ऐसे हाल में शव पड़ा मिला, लोग देखकर सकते में आ गए। घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। सहसवान में मजहबी जलसा देखने गए दिल्ली से आए पेंटर की अपहरण के बाद सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीसरे दिन उसका शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला।
चर्चा है कि हत्या प्रेमप्रसंग की वजह से की गई है, पुलिस ने जांच के साथ ही धरपकड़ शुरू कर दी है। बुधवार सुबह नौ बजे ग्रामीणों ने गांव बाजपुर और अमनपुर के बीच इश्त्याक अली के सरसों के खेत में एक युवक की लाश पड़ी देखी।
पढ़ें:- हल्का सा खुला था दरवाजा, बेटियों ने अंदर झांककर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
मृतक के माथे में गोली मारी गई थी, जिससे खून रिस रहा था। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मोहम्मद मियां था। मोहम्मद मियां दिल्ली में पेंटर का काम करता था। वह ईद मीलादुन्नबी पर घर आया था।
तीन दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह उनके साथ गांव में मजहबी जलसा देखने गया था। दिलशाद ने बताया कि देर रात वह दिखाई नहीं दिया तो वह घर लौट आए। सोचा कि मोहम्मद मियां अपने दोस्तों के साथ होगा और जलसा खत्म होने पर लौट आएगा।
फाइल फोटो
जलसा खत्म होने पर भी वह नहीं लौटा। उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। तब परिवार वालों ने मोहम्मद मियां की तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। दिलशाद के मुताबिक चार दिसंबर को वह बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने सहसवान कोतवाली आए।
तहरीर दी लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। पांच दिसंबर को तहसील दिवस में डीएम-एसएसपी के सामने शिकायत की तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, इसमें भी मौत की वजह सिर में गोली लगना आया।
पढ़ें:- सिपाही का खून से लथपथ मिला शव, बैग से मिले सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात चौंक गई पुलिस
मृतक के दो भाई और हैं जो मानसिक मंदित बताए जाते हैं। दो जवान बहनों की शादी का जिम्मा भी उस पर था। मृतक का मोबाइल भी गायब है और स्विच ऑफ बता रहा है। इसकी कॉल डिटेल से ही हत्या का खुलासा होने की उम्मीद है। चर्चा है कि पड़ोस के एक गांव निवासी युवती से उसका प्रेमप्रसंग चल रहा था।
शायद युवती के परिवार के लोग इस रिश्ते से नाराज थे, इसकी जानकारी मृतक के परिवार को भी थी। सूत्र बताते हैं कि जलसे वाली रात उसी पक्ष के किसी शख्स ने मोहम्मद मियां को कॉल करके बुलाया था। घटना के बाद से मोबाइल गायब है। पुलिस जांच में जुटी है।