निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाली छात्रा के साथ स्कूल के स्पीपर ने दुष्कर्म की कोशिश की। गुस्साए लोगों ने स्कूल प्रबंधन को बंधक बना लिया। घटना बिहार की राजधानी पटना की है। दानापुर इलाके के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। स्कूल प्रशासन ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
मामला उजागर होने के बाद लोगों का आक्रोश स्कूल प्रबंधन पर फूटा और लोगों ने न केवल स्कूल परिसर में पथराव किया बल्कि स्कूल के प्रधानाध्यापक और निदेशक को घंटों कमरे में बंद रखा। लोगों ने हंगामा करते हुए कहा कि इस मामले को प्रिंसिपल ने दबाने का प्रयास किया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी स्वीपर को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें:- महिला को लिफ्ट देकर जंगल में ले गए कार सवार बदमाश, फिर बनाया हवस का शिकार
जानकारी के अनुसार बुधवार को एक आठ साल की छात्रा से स्कूल के ही स्वीपर ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा। बच्ची के परिजनों के साथ-साथ मुहल्ले के लोगों ने स्कूल का घेराव किया।