एक युवक रात में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। भनक लगने पर परिजनों ने उसे प्रेमिका के साथ देख लिया और फिर...
घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। अमीनगर सराय इलाके के डौला गांव के युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक के शव को एक बोरे में बंद कर खेत में फेंक दिया गया। मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया है।
पढ़ें:- जानिए क्यों हुई डांसर हर्षिता की हत्या, वारदात से जुड़े 5 बड़े खुलासे
युवक दीपक शनिवार की रात को अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह को सांकल पुट्ठी गांव के जंगलों में बोरे में बंद एक शव मिला। जब बोरे को खोला गया तो इसमें दीपक का शव था।
मृतक दीपक
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर एएसपी अजय कुमार सिंह और पुलिस बल पहुंचा। मृतक के पिता ने लड़की के परिजनों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
पढ़ें:- तेलंगाना: खेत और कार में एक ही परिवार के पांच लोगों की मिली लाश, मचा हड़कंप
पूछताछ में पता चला कि युवक का पिछले कई सालों से अपने पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की रात को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर चला गया। वहां युवती के परिजनों ने उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजनों ने युवक की पहले जमकर पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक युवती पर दबाव डालकर उसके परिजनों ने दीपक को घर बुलाया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।