एक बहू की अजीब हरकत ने घर की दीवारों तक सीमित रहने वाले सास-बहू को झगड़े को थाने तक पहुंचा दिया है। पुलिस ने 45 वर्षीय महिला को देर रात अश्लील फोन करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के करने के बाद सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ।
मिड-डे के अनुसार, 45 वर्षीय महिला को पिछले चार दिन से एक शख्स देर रात को अश्लील फोन कर रहा था। शुरू में तो महिला इसे अनदेखा किया लेकिन जब लगातार वह परेशान करने लगा तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी की पहचान आमिर मोबिन शेख के रूप में की है।
पुलिस ने आरोपी खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन इसी बीच आरोपी की दोस्त और पीड़िता की बहू का चेहरा भी बेनकाब हो गया है।