फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टी में थी हल्की आग और निकल रहा था धुआं, गिरने से दो मासूम बहनों की मौत

Mon, 11 Jul 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
दो मासूम बच्चियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुराना गांव स्थित ईंट भट्टे पर भट्टी में गिरने से दम घुटकर दो मासूम बहनों की मौत हो गई। मजदूरों ने दोनों के शवों को बाहर निकालकर हंगामा किया। इस संबंध में भट्टा मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गाजियाबाद सिकरोड निवासी मुकेश का सुराना गांव में एसएलबी नाम से ईंट भट्टा है। करीब सात वर्ष से मुजफ्फरनगर के नंगला रियावली, रतनपुरी निवासी फुरकान परिवार समेत भट्टे पर काम करता है।

परिवार में पत्नी फरजाना और छह बेटियां हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे फुरकान भट्टे पर मिट्टी डाल रहा था। इसी दौरान उसकी बेटी खतीजा (6) और फातिमा (4) भट्टे पर पहुंच गईं और वहीं खेलने लगीं।
विज्ञापन

उसमें हल्की आग थी और धुआं निकल रहा था

दो मासूम बच्चियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
फुरकान काम करने के बाद घर लौट आया। करीब एक घंटे तक घर में खतीजा और फातिमा के नहीं मिलने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने मजदूरों के साथ दोनों की तलाश शुरू की।

दोनों बच्चियां चिमनी के चारों ओर हवा निकालने के लिए बनी एक भट्टी में पड़ी दिखाई दीं। चिमनी कई दिन से बंद थी। इसके बावजूद जिस भट्टी में बच्चियां थीं उसमें हल्की आग थी और धुआं निकल रहा था।

बच्चियों को अस्पताल तक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए मजदूरों ने भट्टे पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

..नहीं तो खतीजा और फातिमा दोनों जिंदा होतीं

दो मासूम बच्चियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि फुरकान की ओर से भट्टा मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भट्टा मालिक फरार है।

भट्टे पर कार्यरत मजदूरों के अनुसार, चिमनी बंद होने पर पत्थर से भट्टी (हॉल) को ढका जाता है। मगर भट्टा मालिक की लापरवाही के चलते हॉल प्लास्टिक की पन्नी से ढका था।

इसी कारण खेलते समय बच्चियां उसमें गिर गईं। यदि उस पर पत्थर रखा होता तो खतीजा और फातिमा दोनों जिंदा होतीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें