फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पति ने भाई और भतीजे के साथ लूटी अस्मत'

Wed, 30 Mar 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत

सार

  • पांच साल पहले धर्म परिवर्तन कर की थी लव मैरिज  
  • पीड़िता ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन
अपनों ने ही लूट ली अस्मत - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बागपत में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया। महिला का आरोप है कि उसने धर्म परिवर्तन कर युवक से प्रेम विवाह किया। आरोपी पति उसे धोखा देकर शाहदरा से अपने घर पर आ गया। जब वह उससे मिलने पहुंची तो आरोपी पति ने अपने भाई और भतीजे के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र की विशेष समुदाय की महिला ने आरोप लगाया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पांच साल पूर्व उसे अपनी प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी के कहने पर उसने अपना धर्म परिवर्तन कर उसके साथ लव मैरिज की। कुछ समय बाद आरोपी पति उसके साथ मारपीट करने लगा था। बाद में आरोपी शाहदरा से अपने घर आ गया। शुक्रवार को वह आरोपी पति को समझाने के लिए उसके घर पहुंची तो आरोपी ने जबरदस्ती एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद वह अपने घर चली गई। देर शाम वह परिजनों के साथ दोबारा पति के पास पहुंची। 

आरोप है पति ने अपने भाई और भतीजे के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कोतवाली में घटना की शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने कहा आरोपी को कोतवाली में लाकर पूछताछ की जा रही है। इसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें