फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्जिनिटी टेस्ट पास करने के बाद की शादी, फिर भी पत्नी पर शक करता रहा साइंटिस्ट

Thu, 26 May 2016 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के बैंगलुरू में पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर मेघा की शादी वैज्ञानिक लड़के से तय हुई तो दूल्हे ने निर्लज्जता की हद पार करते हुए अजीब शर्त रखी। शादी से दो महीने पहले उसने मांग की लड़की अगर वर्जिनिटी टेस्ट (कुंवारेपन की परीक्षा) कराने को तैयार होती है तभी उसके साथ शादी हो सकती है।
विज्ञापन


मेघा को इस बात का बहुत बुरा लगा, लेकिन वह वैज्ञानिक लड़के से शादी करने का मौका नहीं गवाना चाहती थी। मेघा शादी के लिए वर्जिनिटी टेस्ट कराने के लिए तैयार हुई। इसके बाद मेघा की होने वाली दो नंनदें उसे एक अस्पताल में ले गईं। यहां डॉक्टरों मेघा का वर्जिनिटी टेस्ट ‌किया तो वह पास हो गई।

इसके बाद वैज्ञानिक लड़के ने उससे शादी की। लेकिन हद तो तब हो गई जब वह इसके बाद भी मेघा पर शक करना जारी रखा। शादी के कुछ ही दिन बाद उसने मेघा से ऐसा सलूक करना शुरू कर दिया जिसके बारे में उसने कभी नहीं नहीं सोचा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल तक प्रताड़ना झेलने के बाद पुलिस से की श‌िकायत

शादी करने के बाद आरोपी वैज्ञानिक पति मेघा को लगातार प्रताड़ित करने लगा। आरोपी ऐसा सिर्फ इसिलिए करता कि उसे शक था कि मेघा का चरित्र ठीक नहीं है जबकि वह वर्जिनिटी टेस्ट में भी पास हो चुकी थी।

वहसी पति की प्रताड़ना से तंग आकर मेघा ने शादी के चार बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका पति प्रताड़ित करता है इसमें उसके मां-बाप भी साथ देते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पीड़न करने और दहेज के परेशान करने का मामला दर्ज कर लिया है।

थाने में मामला दर्ज होने के बाद घटना की पूरी कहानी सामने आयी। मेघा का पति 2011 में विदेश में कहीं पीएचडी कर रहा था तभी एक मैट्रीमोनियल साइट से दोनों की मुलाकात हुई। छुट्टियों जब वह बैंगलोर वापस आया तो मेघा ने उससे मुलाकात की इसके बाद फिर दोनों ने शादी करने की ठानी। 

मेघा ने बताया कि शादी करने से पहले आरोपी ने सोशल साइट में उसकी कई तस्वीरें देखी थीं। ये तस्वीरें उसने अपने दोस्तों साथ डाली थीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद आरोपी को शक हुआ कि तो उसने वर्जिनिटी टेस्ट की बात कही।

मेघा ने कहा कि वह वर्जिनिटी टेस्ट नहीं कराना चाहती थी लेकिन वह उस पर शंका न करें इसकेलिए वह वर्जिनिटी टेस्ट के लिए भी तैयार हो गई। इसके बाद भी उसने शक करना बंद नहीं किया। मेघा के अनुसार, अरोपी को दूसरे को मारने और चोट पहुंचाने में मजा आता है। इतना ही नहीं जहां भी कहीं वह जाता है वहां से कुछ कीमती सामान चुरा लाता है।

यहां तक की कई बार उसने मेघा को भी चोरी करने के लिए मजबूर किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें