फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में महिला को बेरहमी से पीटा, तमाशा देखता रहा सुरक्षाकर्मी

Fri, 06 Apr 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई की एक लोकल ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रात 11 बजे कुर्ला से दादर जा रही ट्रेन में महिला के संग ये वारदात हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


चश्मदीद समीर जावेरी ने पूरी घटना की जानकारी दी है। उसने बताया कि वो उसी कोच में सफर कर रहा था, जहां उसके साथ बदसलूकी की गई। जावेरी ने बताया कि उसने देखा एक शख्स महिला को बेरहमी से पीट रहा था। जावेरी ने कहा कि उसके दिव्यांग होने की वजह से वह महिला की मदद नहीं कर पाया, लेकिन उसने कई बार मदद की गुहार लगाई।

जावेरी ने कहा कि अगर वह महिला और आरोपी के बीच आता तो उसकी जान का खतरा हो सकता था। हालांकि, जावेरी ने सुरक्षाकर्मी से ट्रेन की चेन खींचने को कहा, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच जावेरी ने दादर के जीआरपी विभाग से किसी तरह संपर्क साथ और आरोपी को गिरफ्तार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें