फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी मामले में सस्पेंड होने के बाद पूर्व एसआईयू प्रभारी की बिगड़ी तबीयत

Fri, 06 Apr 2018 11:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा के सौदागरों की मदद करने के आरोप में फंसे पूर्व एसआईयू इंचार्ज बृज भूषण की अचानक ही तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल बृजभूषण की तबीयत नशा तस्करी मामले में निलंबित होने के बाद वीरवार शाम को अचानक ही बिगड़ गई। जिनको गंभीर हालत में उपचाराधीन करवाया गया। 

पुलिस जांच के दौरान बृज भूषण पर आरोप है कि वह नशे के सौदागरों से चार हजार रुपये प्रतिमाह लेते थे। जब इसका खुलासा हुआ तो देर शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


सीने में दर्द होने के चलते इसे हार्ट अटैक के साथ भी जोड़ा जा रहा है। उधर, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि पीड़ित को अस्पताल में उपचार दिया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें