फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी तस्करी रैकेट में शामिल महिला पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, लोगों को देती थी अधिक पैसों का लालच

Mon, 01 Oct 2018 09:05 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के हावड़ा से उत्तराखंड पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि वह किडनी की तस्करी करने वाले रैकेट की सदस्य है। बताया जा रहा है कि उसे शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया और पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर उत्तराखंड ले जाया गया है।

विज्ञापन

 
महिला पर आरोप है कि वह विभिन्न राज्यों से किडनी डोनर्स को अधिक पैसे दिलाने का लालच देती थी। महिला का नाम चंदा गुरिया है। उसे उसके ऑफिस से गिरफ्तार किया गया। जिसे स्थानीय तौर पर वेलनेस सेंटर माना जाता है।

पुलिस टीम को गुरिया को पकड़ने के लिए कोलकाता आना पड़ा। पुलिस का कहना है कि उन्होंने किडनी की तस्करी करने वाले रैकेट के बारे में कुछ ही महीने पहले पता लगाया था। जांच करने पर पता चला कि गुरिया भी उसमें शामिल है। कई दिनों की जांच के बाद पता चला कि वह पश्चिम बंगाल में है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस रैकेट में कई डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ का नाम भी सामने आया है। कई को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह लोग एक किडनी को 40 लाख रुपये में बेचते थे। जिसके तहत रैकेट में शामिल सभी लोगों को कमीशन मिलती थी। पुलिस का कहना है कि अभी तक इन लोगों ने 70 किडनी ट्रांसप्लांट का काम किया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें