फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई माह से चल रही थी चोरी, डेंगू के लार्वा से हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
कई माह से चल रही थी ट्रामा अस्पताल में चोरी
विज्ञापन

- छत पर छिड़काव करने गई टीम को गायब मिले सोलर पैनल
- सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद आरोपियों का पता चला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के एकमात्र ट्रामा अस्पताल में डेंगू के लार्वा की वजह से कई माह से चल रही चोरी का बड़ा पता चला है। अस्पताल की छत पर छिड़काव करने पहुंची टीम को सोलर पैनल गायब मिले तो इसकी जानकारी प्रबंधन तक पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पता चला कि अस्पताल के ही कुछ कर्मचारियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। फुटेज के अनुसार, चोरी 15 अगस्त को हुई थी, लेकिन सूत्रों की मानें तो इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

दरअसल, कुछ दिन पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम के डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स की एक टीम अस्पताल में मच्छरों के प्रजनन की जांच करने आई। इस दौरान अस्पताल की छत की जांच करते समय उन्होंने पाया कि वहां लगे सोलर पैनलों में से कई टूटे पड़े हैं। उन्होंने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी। जांच में पता चला कि 13 पैनलों के कॉपर की पाइप और प्लेट गायब हैं। सीसीटीवी में इलेक्ट्रिकल विभाग में ठेके पर काम कर रहे विजय और महेंद्र के रूप में कर्मचारियों की पहचान हुई। इसके बाद मामला पुलिस के पास भी पहुंचा और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग ने करीब 50 लाख रुपये खर्च कर अस्पताल में सोलर पैनल लगवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें